फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में ठंडी हवा से खिले लोगों के चेहरे, सूरज की तपिश कम; अब राहत बनकर बरसेंगे बादल

Thu, 20 Jun 2024 08:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Ncr Weather Forecast Today: मौसम विभाग विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहने, आंधी व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में बीती रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बीते 40 दिन से प्रचंड गर्मी  और लू की मार झेल रहे लोगों को बुधवार रात आई आंधी से थोड़ी राहत मिली। आज दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवा चल रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की सुबह 7:21 बजे दी जानकारी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 घंटों के में हल्की बारिश हो सकती है और हवा चलने की संभवना है। 

दिल्ली में में बीते 37 दिन से पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली का पीतमपुरा इलाके 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पूसा इलाके की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर ही रहा। पालम और आयानगर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी व बारिश की भविष्यवाणी की थी। लेकिन एक दो इलाकों में ही छिटपुट बूंदाबांदी हुई और दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। वहीं विभाग ने बृहस्पतिवार को भी आंशिक बादल छाए रहने, आंधी व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

बीते आठ दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
11 जून 43.8 28.0
12 जून 44.7 28.5
13 जून 44.8 29.4
14 जून 44.0 33.3
15 जून 44.6 32.4
16 जून 44.6 33.2
17 जून 45.2 33.0
18 जून 44.0 33.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें