फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण से प्रदूषण नहीं बढ़ने देंगे : डॉ. कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमआरसी के एमडी ने मेट्रो के प्रमुख निर्माण स्थलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण स्तर और ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने निर्माण स्थलों पर एहतियाती कदमों की समीक्षा तेज कर दी है। बुधवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने फेज-चार के कृष्णा पार्क एक्सटेंशन–आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किया।

डॉ. कुमार ने अशोक विहार और डेरावल नगर मेट्रो निर्माण स्थलों का दौरा किया और प्रदूषण नियंत्रण उपायों की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ डीएमआरसी के सिविल और पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी ने बताया कि निर्माण के दौरान धूल और धुएं को नियंत्रित करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव, व्हील वॉशिंग सिस्टम, निर्माण सामग्री को ढकने और कचरे के उचित निपटान व रीसाइक्लिंग जैसी व्यवस्थाएं पहले से की जा चुकी हैं। डीएमआरसी ने निर्माण स्थलों पर 82 एंटी-स्मॉग गन स्थापित की हैं। यह व्यवस्था दिल्ली में किसी भी निर्माण एजेंसी द्वारा सबसे पहले अपनाई गई थी। आवश्यकतानुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें