फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीडो तानेम के हत्यारों को हो फांसीः केजरीवाल

Tue, 04 Feb 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर में चल रहे अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानेम की मौत के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे।
विज्ञापन


जंतर मंतर में पहले से चल रहे विरोध प्रदर्शन में केजरीवाल ने हिस्सा लिया और मंच में जाकर कहा कि दिल्ली सरकार नीडो तानेम के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इस मामले में पुलिस स्वतंत्र जांच कैसे कर सकती है, जब वह खुद गुनहगार की सूची में शामिल है। हमारी सरकार ने नीडो तानेम की मौत पर मजिस्ट्रेट जांच बिठाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हां, मुझे आने में देरी हुई है। मुझे पहले ही दिन ही इसके विरोध में शामिल होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नीडो की लड़ाई सिर्फ पूर्वोत्तर भारत के लोगों के लिए नहीं है, यह लड़ाई पूरे देश के लिए है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी जंतर मंतर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को विश्वास दिलाया कि नीडो तानेम के हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें