एम्स ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को भरे पानी के बीच चार लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लाइव सेविंग सर्जरी की गई। यह चारों मरीज दुर्घटना व अन्य कारणों से गंभीर रूप से घायल होकर एम्स के ट्रामा सेंटर में लाए गए थे। जांच के दौरान डॉक्टर ने तुरंत सर्जरी का फैसला लिया। हालांकि शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद एम्स ट्रामा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर गया था। इसके बाद सभी ऑपरेशन थियेटर को बंद करना पड़ा। लेकिन मरीजों की स्थिति को देखते हुए विकल्प की तलाश की गई।
डॉक्टरों की माने तो इन सर्जरी में सिर, छाती व पेट से जुड़ी सर्जरी शामिल हैं। यदि मरीज की सर्जरी तुरंत न की जाए तो मौत तक हो सकती है। डॉक्टरों की माने तो बारिश के बार एनडीएमसी ने बिजली काट दी थी, जिस कारण न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर को बंद करना पड़ा। शाम करीब छह बजे बिजली की आपूर्ति हुई। उसके बाद पूरी रात सर्जरी की गई गई। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच एम्स ट्रामा सेंटर में विकल्प की मदद से 347 मरीज की सर्जरी की गई। वहीं 27 जून को की गई 364 मरीज की सर्जरी से महज 17 कम है।
डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के कारण एम्स ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को 29 मरीज आए। एक दिन पहले मरीजों की संख्या 229 रही थी। वहीं आपातकालीन स्थिति में शुक्रवार को 61 मरीज को लाया गया। जबकि 27 जून को 207 मरीज ऐसी स्थिति में आए थे।एम्स के शरीर रचना विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने बताया कि ने बताया कि बारिश के कारण एम्स ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर को बंद किया गया, लेकिन सर्जरी को प्रभावित नहीं होने दिया गया।
उन्होंने कहा कि शनिवार को भी देर शाम तक ओटी को शुरू नहीं किया जा सका। ऐसे में शनिवार को आए सभी मरीजों की जरूरी सर्जरी बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में किया गया है। शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद न्यूरोसर्जरी की ओटी को शुरू कर दिया गया था। पूरी रात सर्जरी की गई है।
ट्रामा सेंटर ओटी शुरू करने में लग सकता है समय
एम्स के ट्रामा सेंटर की ओटी को शुरू करने में कुछ समय लग सकता है। डॉक्टरों की माने तो ऑपरेशन थियेटर में पानी भरने के कारण जरूरी उपकरण में नमी आ गई हैं। नमी हटाने से पहले मशीन को शुरू करने से हादसा हो सकता है। इसके अलावा ओटी को चलाने के लिए हाई वोल्टेज लाइट चाहिए। इनके बैकअप के लिए भूतल पर लगाए गए जरनेटर के आसपास भी पानी भर गया था। जनरेटर की जांच केे बाद ही इन्हें फिर से शुरू की जा सकेगा।
शनिवार को भी ओपीडी में मरीज कम
शनिवार को हाफ डे रहने के कारण एम्स, आरएमएल, सफदरजंग सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीज कम रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 4418 मरीज आए। वहीं अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या काफी कम रही। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि शनिवार को अस्पताल में पूरी क्षमता के साथ काम हुआ।
एम्स में हुई सर्जरी
27 जून - 364 मरीज
28 जून - 347 मरीज
29 जून-----------
एम्स में ओपीडी
27 जून - 12426 मरीज, ट्रामा सेंटर - 229 मरीज
28 जून को 10553 मरीज, ट्रामा सेंटर - 29 मरीज
29 जून को -- मरीज, ट्रामा सेंटर - -- मरीज
एम्स में भर्ती
27 जून - 1099 मरीज
28 जून - 1028 मरीज
29 जून - -- मरीज
आपातकालीन सेवा
27 जून- मुख्य भवन 453 मरीज, ट्रामा 207 मरीज
28 जून-मुख्य भवन 415 मरीज, ट्रामा 61 मरीज
29 जून मुख्य भवन -- मरीज ट्रामा -- मरीज