फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जाम का झाम: दिल्ली से गुरुग्राम तक जलमग्न हुई सड़कें, रेंगते दिखे वाहन; सीएम रेखा ने लिया जायजा

Sat, 05 Sep 2026 06:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/गुरुग्राम/गाजियाबाद

सार

Delhi-Gurugram Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं बारिश के बाद सीएम रेखा ने जलभराव वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति देखने को मिली। सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में देखने को मिला। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में जलभराव, ट्रैफिक की रफ्तार थमी
दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फ्लाईओवर पर जलभराव हो गया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। गुरुग्राम में भी तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। सेक्टर 22 बाजार रोड पर जलभराव की स्थिति गंभीर रही। सोहना रोड पर भी भारी जलभराव देखा गया। थर्टी-सेकंड एवेन्यू रोड के पास भी पानी जमा हो गया। इन क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की गति थम गई। कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
 

बारिश के बाद सीएम रेखा का औचक निरीक्षण
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शहर में भारी बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्वी दिल्ली में सद्भावना पार्क के पास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल निकासी प्रणाली की समीक्षा की और बारिश से उत्पन्न चुनौतियों का जायजा लिया।
 

सीएम रेखा ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत पंप लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य आवश्यक संसाधनों को भी तैनात करने को कहा। इसका उद्देश्य जमा हुए पानी को तेजी से निकालना था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। गुप्ता ने मानसून के दौरान जल निकासी प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सभी संबंधित विभागों को पूरी तैयारी से काम करना चाहिए। उन्हें तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि दिल्ली के निवासियों को बारिश से असुविधा न हो।

गाजियाबाद में बारिश से यात्री परेशान
गाजियाबाद में शनिवार को बारिश के बाद लाल कुआं से गाजियाबाद की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इसके कारण मुख्य मार्ग पर जाम लग गया, जिससे वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बम्हेटा गांव से बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले अंडर पास में पानी भर गया।

अलर्ट मोड पर रही यातायात पुलिस
शनिवार को हुई बारिश के बीच शहर की सड़कों पर वाहनों का सुचारू संचालन कराने के लिए यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर रही। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख चौराहों सहित जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहे। जलभराव व वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ विशेष निगरानी की, ताकि अत्याधिक बारिश होने पर जाम की समस्या न हो।

गुरुग्राम के सेक्टर चार में जलभराव, शव ले जा रही एंबुलेंस फंसी
शनिवार को हुई बारिश के बाद गुरुग्राम के सेक्टर चार में गंभीर जलभराव हो गया। इस दौरान एक शव ले जा रही एंबुलेंस पानी में फंस गई, जिससे चालक और उसमें बैठे लोग चिंतित हो गए। चालक को डर था कि अगर एंबुलेंस बंद हो गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। सेक्टर चार के निवासी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। हल्की बारिश के बाद भी यह क्षेत्र पानी में डूब जाता है। यह सेक्टर कभी गुरुग्राम का सबसे पॉश इलाका माना जाता था। हुडा ने गुरुग्राम में पहला सेक्टर काटने का प्रयोग इसी क्षेत्र में किया था। स्थानीय लोग इस समस्या के कारण रोजमर्रा के जीवन में परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद में आधे घंटे की बारिश में
फरीदाबाद में 60 फीट रोड से चाचा चौक तक सड़क पर पानी भर गया। बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर भी बरसात का पानी जमा हो गया, जिससे लोगों की दिनचर्या और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें