फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की लड़की ग्रिल से लटकी मिली: दिल्ली में दर्दनाक वारदात, जन्माष्टमी मेले की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 05 Sep 2026 04:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किशोरी बहन के साथ घर के नजदीकी ही एक फैक्टरी में काम करती थी। पिछले कुछ दिनों से इनके माता-पिता किसी काम से बिहार गए हुए हैं। घर पर दोनों बहनें ही थीं। शुक्रवार शाम को जन्माष्टमी के मेले में दोनों बहनें गई थीं। छोटी बहन को देर हुई तो उसने उसे डांट दिया। 
विज्ञापन
शहादरा में 13 साल किशोरी ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार सुबह 13 साल की एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल शुक्रवार रात को किशोरी अपनी 17 वर्षीय बड़ी बहन के साथ जन्माष्टमी के मेले में गई थी। बड़ी बहन तो मेले से आ गई, छोटी को मेले से आने में देर हो गई। इस बात पर पहले बड़ी बहन ने उसे बुरी तरह डांटा।

विज्ञापन

बहन के बाद सुबह मां ने फोन कर लगाई थी डांट
सुबह होते ही मां ने फोन पर उसे जमकर डांटा। इस बात से खफा होकर किशोरी ने बालकनी की ग्रिल में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

बिहार का रहने वाला है पीड़ित परिवार
पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बहन और मां की डांट की वजह से ही उसने ऐसा कदम उठाया। परिवार से पूछताछ की जा रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि मूल रूप से मधुबनी बिहार की रहने वाली 13 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, शंकर विहार, कृष्णा नगर में किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक 17 साल की बड़ी बहन भी है।

एक फैक्टरी में काम करती थीं दोनों बहनें
किशोरी बहन के साथ घर के नजदीकी ही एक फैक्टरी में काम करती थी। पिछले कुछ दिनों से इनके माता-पिता किसी काम से बिहार गए हुए हैं। घर पर दोनों बहनें ही थीं। शुक्रवार शाम को जन्माष्टमी के मेले में दोनों बहनें गई थीं। छोटी बहन को देर हुई तो उसने उसे डांट दिया। सुबह मां को फोन कर सारी बात भी बता दी।
विज्ञापन

मकान मालिक ने फोन कर दी बहन को जानकारी
मां ने फोन पर ही किशोरी को डांटा। इसके बाद बड़ी बहन फैक्टरी चली गई। इस दौरान किशोरी फैक्टरी नहीं पहुंची। बड़ी बहन ने मकान मालिक को कॉल कर किशोरी को देखने के लिए कहा। मकान मालिक तीसरी मंजिल स्थित घर पहुंचा तो देखा कि किशोरी बालकनी की ग्रिल से लटकी थी। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें