फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी सप्लाई को लेकर भेदभाव का आरोप, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 29 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की अनियमित और भेदभाव सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और सरकार व निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पीने के पानी की सप्लाई नहीं सुधरी तो निगमायुक्त का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने मटका फोड़कर अपना विरोध भी दर्ज कराया।

पार्टी के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रणवीर चंदीला ने कहा कि नगर निगम के अफसर निरकुंश हो गए हैं। अधिकारी लगातार जन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

पीने के पानी की समस्या से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और अफसर चादर तानकर सो रहे हैं। जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि अफसर अपने आप को सुधार लें अन्यथा जनआंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


प्रदर्शन में एसजीएम नगर से भारी संया में आई महिलाएं शामिल थीं। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने निगमायुक्त के नाम मुख्य अभियंता ओपी गोयल को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें