फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में कर लें भंडारण: दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए डायल करें ये नंबर

Sun, 26 Dec 2021 03:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित इलाकों के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे और जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों 1916, 1800117118, सेंट्रल कंट्रोल रुम, गिरी नगर- 2647320, 26449877, ग्रेटर कैलाश- 29234746, 29234747, मंडावली-22727812, जागृति-22374834/22374237 पर कॉल कर टैंकर मंगा सकते हैं। 
विज्ञापन
पानी की किल्लत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को जल आपूर्ति बाधित रहेगी। शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूमिगत जलाशयों और पंपिंग स्टेशनों की सालाना होने वाली सफाई के कारण आगामी 27 दिसंबर को कुछ पॉश इलाकों समेत कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने इन इलाकों के निवासियों को सलाह दी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण पहले ही कर लें। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एलआईजी डीडीए फ्लैट कालकाजी, पंचशील एंक्लेव, सत्या निकेतन एरिया, नेहरू अपार्टमेंट, 124 एलआईजी फ्लैट पॉक्ट-4 मयूर विहार फेस-1, मयूर विहार पॉकेट ए,बी,सी और डी के साथ साथ नई दिल्ली के  विनय मार्ग, अकबर रोड, सरोजिनी नगर, लक्ष्मीबाई नगर, अशोका होटल, अकबर होटल, नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी, तीन मूर्ति, एम्बेसीज, शांति पथ, सफदरजंग, रेस कोर्स, मौलाना आजाद रोड, सुजान सिंह पार्क और संसद भवन लाइब्रेरी में जलापूर्ति प्रभावित होगी। 

जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित इलाकों के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे और जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों 1916, 1800117118, सेंट्रल कंट्रोल रुम, गिरी नगर- 2647320, 26449877, ग्रेटर कैलाश- 29234746, 29234747, मंडावली-22727812, जागृति-22374834/22374237 पर कॉल कर टैंकर मंगा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें