फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में सप्लाई हो रहा ऐसा पानी, जिसे पीना-नहाना तो क्या, बर्तन तक नहीं धो सकते आप

Wed, 23 Oct 2019 05:51 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में सप्लाई हो रहा गंदा पानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऊंची इमारतों और बड़ी-बड़ी कंपनियों के निर्माण के मामले में अंधाधुंध रफ्तार से विकास कर रहा नवीन ओखला विकास प्रधिकरण यानी नोएडा वैसे तो तमाम तरह की सुविधाओं से लैस है, लेकिन यहां के कई सेक्टरों के लोग साफ पानी की ऐसी किल्लत झेल रहे हैं कि उनकी दयनीय स्थिति की कल्पना तक कर पाना कठिन है। 

विज्ञापन


शहर के कई सेक्टरों के लोग अपने घर में नलों से आने वाले पानी से नहाना तो दूर, बर्तन तक साफ नहीं कर सकते हैं। सुबह उठ कर ब्रश करने के लिए मुंह में पानी लेने पर उसका स्वाद इतना खारा होता है कि व्यक्ति को उल्टी हो जाए। पानी का रंग पारदर्शी न होकर गाढ़ा पीला होता है, जिसे लोग चेहरा भी नहीं धो सकते। 

पानी की समस्या से परेशान लोगों ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर पानी का सप्लाई ठीक कराने की मांग की है। लोग प्रधिकरण से गुहार लगा रहे हैं कि अगर सप्लाई का पानी साफ नहीं आ सकता है तो वे टैंकर की व्यवस्था करा दें, जिससे लोग खरीद कर ही सही, लेकिन साफ पानी पी सकें।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-12 निवासी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके सेक्टर में केवल 15 मिनट के लिए ही पानी आता है, वह भी इतना गंदा कि हाथ न धोया जाए। वहीं, सेक्टर 121 में भी पानी की यही हालात है। सेक्टर-71 व सेक्टर-25 और 27 स्थित सरकारी आवासों में पानी की हालत थोड़ी बहुत ठीक भी है तो प्रेशर इतना कम होता है कि ऊपर तल्ले के मकानों तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है। 

ऐसे में विकास की चकाचौंध में नोएडा के लाखों लोग साफ पानी जैसी मौलिक सुविधा के लिए भी त्राहिमाम कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें