फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया लाइव Video: बिहार संपर्क क्रांति के एसी कोच में टपका पानी, सीट पर सामान रख यात्रियों ने की यात्रा

Tue, 06 Aug 2024 06:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस ट्रेन से यात्रा कर रही रत्ना चौधरी ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि बारिश बाहर नहीं हो रही ट्रेन के अंदर ही हो रही है। एसी-2 कोच में जब यह स्थिति है तो समझ सकते हैं कि स्लीपर कोच की क्या स्थिति रही होगी। 
विज्ञापन
बिहार संपर्क क्रांति के एसी कोच में टपका पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन की छत से पानी टपकना आम बात हो गई है। कोच के अंदर पानी जमा होने से यात्रियों का कई बार सामान खराब हो रहा है। टपकते हुए पानी को रोकने के लिए सिर्फ कपड़ा टांग दिया जा रहा है ताकि कुछ समय तक पानी रुक जाए। मंगलवार इसी तरह की वाकया दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दिखाई पड़ा। बारिश होने से ट्रेन की छत से बारिश का पानी टपकता रहा और कोच ए वन-2 एसी कोच में पानी जमा हो गया। यात्रियों की शिकायत पर सफाईकर्मी हरकत में तो आए, लेकिन कोच के गेट पर कपड़ा लगाने और जहां से पानी टपक रहा था वहां तौलिया लगाने के अलावा वह कुछ खास नहीं कर सके।

विज्ञापन

पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर वंदे भारत और एक ट्रेन के इंजन में पानी टपकने की घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ताजा मामला बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन का है। यात्रियों ने अमर उजाला को एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एसी-2 कोच में ट्रेन की छत से खूब पानी टपक रहा है और पूरे कंपार्टमेंट के फर्श पर पानी का जमाव है। वीडियो में यात्री सामान को नीचे से हटाकर सीट के बगल में रखें हुए और पैर फर्श पर रखने की जगह ऊपर उठाए हुए हैं। कई यात्रियों को तो अपना सामान सीट पर रखकर खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। 
विज्ञापन

इस ट्रेन से यात्रा कर रही रत्ना चौधरी ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि बारिश बाहर नहीं हो रही ट्रेन के अंदर ही हो रही है। एसी-2 कोच में जब यह स्थिति है तो समझ सकते हैं कि स्लीपर कोच की क्या स्थिति रही होगी। रीना झा का कहना था कि एसी-2 में किराया तो महंगा है, लेकिन सुविधा सबके सामने है। शौचालय जाना भी यात्रियों के लिए कठिन रहा क्योंकि कोच के फर्श से लेकर कोच के गेट तक पानी का जमाव हो गया था। जब इसकी शिकायत ट्रेन के यात्रियों ने की तो वाइपर और कपड़े से पानी हटाने की कोशिश की गई लेकिन टपकते हुए पानी की वजह से कई घंटे तक यात्रियों को जद्दोजहद करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें