फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से घर तक जलमग्न: सुबह से कुछ खाया नहीं, बच्चों के साथ पानी बाहर फेंक रही हूं; हौज खास की रोशनी का दर्द

Fri, 28 Jun 2024 09:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद कई घरों में पानी घुस गया। जिसके बाद कई परिवार वालों की परेशानी बढ़ गई। हौज खास में ग्राउंड फ्लोर में रहने वाली रोशनी मिश्रा ने अपनी व्यथा बयां की।
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाके साउथ एक्स पार्ट 1 में कई घर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के अंदर तक पानी आ गया है। सारा सामान खराब हो चुका है। छोटे-छोटे बच्चे हैं, इनके साथ कहां जाऊं समझ नहीं आ रहा है। यह कहते हुए रोशनी मिश्रा रोने लगती हैं। वह हौज खास में ग्राउंड फ्लोर में रहती हैं। कहती हैं कि घर के अंदर भी वही हालात हैं, जो सड़कों पर हैं। सुबह से कुछ खाया नहीं। बच्चों के साथ केवल घर का पानी ही बाहर फेंक रही हैं। बारिश कहर बनकर आई है।

विज्ञापन

यूं ही, एम्स में इलाज कराने आए कुछ मरीजों के तीमारदार फुटपाथ के पास खड़े दिखे। उनका कहना था कि बाहर से दवाई लेने आए हैं, लेकिन पानी अब पानी इतना भर गया है कि सड़क पार नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच कुछ लोग पानी के बीच से एम्स जाने के लिए कशमकश करते दिखे।

उधर, आईएनए की ओर जाने वाली सड़क सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन बंद कर दी गई। यहां जलभराव इतना भीषण था कि फ्लाईओवर के छोर भी नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में लोगों को चार से पांच किलोमीटर अधिक चलकर जाना पड़ रहा था। साथ ही लोग बस स्टैंड पर खड़े दिखे।
विज्ञापन

लुटियन दिल्ली की सड़कें भी जलमग्न
लुटियन दिल्ली में अफ्रीका एवेन्यू, शांति पथ, चाणक्यपुरी, मदर टेरेसा रोड, तुगलक रोड समेत कई सड़कें पानी से लबालब थीं। शांति पथ पर अमेरिका, चीन, पाकिस्तान समेत कई देशों के दूतावास हैं। ऐसे में यहां एनडीएमसी के कई कर्मचारी पानी निकालते दिखे। तुगलक रोड के पास जलभराव से कुछ राहत मिली लेकिन इंडिया गेट के पास सड़कें पानी से भरी दिखीं। इसमें ऑटो चालकों से लेकर कैब चालक व निजी वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, कनॉट प्लेस में व्यापारी अपनी दुकानों में जाने के लिए जूझते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें