फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के कई इलाकों में लगेंगे वाटर ATM, 10 रुपये में मिलेगा पानी

Fri, 07 Apr 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
water atm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में अक्सर पेयजल किल्लत से परेशान रहने वाले राहगिरों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की योजना सिरे चढ़ी तो आने वाले दिनों में लोगों को वाटर एटीएम के जरिए दो से 10 रुपये में शुद्ध पानी मिल सकेगा। 
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने पूरे शहर के तीनों जोन में 47 से अधिक वाटर एटीएम लगाने की योजना बनाई है। निगम अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि पीपीपी मॉडल पर आधारित इस योजना के परवान चढ़ते ही निगम क्षेत्र में पानी को लेकर होने वाले प्रदर्शन कम हो जाएंगे। 

गर्मी के दिनों में नगर निगम मुख्यालय जंतर मंतर बन जाता है। आए दिन पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन होतेे रहते हैं। इससे निपटने के लिए ही निगम ने वाटर एटीएम बूथ लगाने की योजना बनाई है। निगम प्रशासन ने रेनीवेल की पांचों लाइन शुरू करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि रेनीवेल शुरू होने से पानी समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन ने तीनों जोन में पीपीपी मॉडल पर वाटर एटीएम लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। 

वाटर एटीएम लगाने के लिए प्रारंभिक स्तर पर 47 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन एटीएम के जरिए लोगों को दो से दस रुपये खर्च कर शुद्ध आरओ युक्त पानी मिलेगा। 

खास बात ये है कि वाटर एटीएम के मेंटीनेंस आदि की जिम्मेंदारी संबंधित कंपनी की ही होगी। पानी भी गुणवत्तायुक्त होगा। इसकी समय-समय पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी। निगम प्रशासन के मुताबिक इसी महीने के अंत से एटीएम लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

नगर निगम ने वाटर एटीएम लगाने वाली कंपनी के लिए पानी के रेट तय किए हैं। लोगों को एक लीटर पानी दो रुपये में मिलेगा। जबकि पांच लीटर की बोतल आठ रुपये में और 20 लीटर की  कैन  लेने के लिए दस रुपये खर्च करने पड़ेंगे। निगम अधिकारियों के मुताबिक लोगों को आरओ युक्त पानी मिलेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें