वकीलों के द्वारा हमला किए जाने के बाद देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कन्हैया कुमार को चोट लगी है। दिल्ली के आरएमएल हॉस्पीटल की मेडिकल रिपोर्ट में ये साफ हुआ है कि कन्हैया के चेहरे और पैर में चोट है।
उस पर आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दो बार हमला हुआ था। यही नहीं कन्हैया ने कोर्ट में घुसे अपने हमलावर को पहचान भी लिया था लेकिन वो बच निकलने में कामयाब रहा। आज कन्हैया की कोर्ट में पेशी से लेकर सुनवाई तक में क्या-क्या हुआ ये जानिए दस बिंदुओं में:
-कन्हैया कुमार को तगड़े सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया तब ही वकीलों के एक बड़े गुट ने उसपर हमला कर दिया।
-उस पर कोर्ट के अंदर दोबारा हमला किया गया। उसकी पिटाई भी की गई।
-कन्हैया ने कोर्ट को बताया कि मेरे ऊपर इस व्यक्ति ने हमला किया था जो ठीक मेरे सामने बैठा है, लेकिन पुलिस ने मुझे बचा लिया।
-आरोपी शख्स वहां से निकल भागा और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की। इस पर अदालत ने कोई एक्शन न लेने के लिए एक पुलिस अफसर को वहीं के वहीं कड़ी फटकार लगा दी।
-कन्हैया को मुक्का मारा गया, कि किया गया, और वकीलों द्वारा घसीट कर कोर्ट रूम में लाया गया। बाद में उन वकीलों ने ताल ठोंककर पुलिस से कहा कि, 'उनका काम हो गया है।'