एयरफोर्स के एयर क्राफ्टमैन रंजीत के के को गिरफ्तार करने के बाद अब अपराध शाखा ने जासूसी मामले में पहले पकड़े गए पांच आरोपियों को प्री-एक्टिवेटेड मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले आरोपी को दबोचा है।
आरोपी की पहचान अलवर, राजस्थान निवासी अंकुश खंडेलवाल के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने देश की सुरक्षा ताक में रखकर जासूसों को मोबाइल सिम उपलब्ध कराए थे।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक्टिव 205 सिम कार्ड, पांच मोबाइल व फर्जी आईडी पर भरे हुए 28 लोगों के फॉर्म बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।