फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाकर फंसाता था लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रीमोनियल साइट के जरिए लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर ठगने वाला शातिर बदमाश हत्थे चढ़ा है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने दिल्ली, इलाहाबाद, मेरठ, कर्नाटक की दो दर्जन से अधिक युवतियों को से लाखों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


आरोपी खुद को बेहद हाई प्रोफाइल बता और युवतियों का भरोसा जीतने के बाद उनसे रुपये ऐंठकर रफूचक्कर हो जाया करता था। आरोपी की पहचान आईडीपीएल कालोनी, सेक्टर-21 गुड़गांव निवासी संदीप मिश्रा उर्फ आलोक शर्मा (32) के रूप में हुई है।

दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों ईस्ट ऑफ कैलाश की रहने वाली शालू (25)(बदला हुआ नाम) ने अमर कालोनी थाना पुलिस से ठगी की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह निजी कंपनी की मैनेजर को भेजा प्रपोजल

उसने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक मेट्रीमोनियल साइट पर खुद को आलोक शर्मा बताकर एक युवक ने उसे शादी का प्रोपोजल भेजा। उसने बताया कि वह गुड़गांव की एक निजी कंपनी में मैनेजर है।

मुलाकात में आरोपी ने खुद को बहुत अमीर साबित करने का प्रयास किया। कुछ दिनों तक मिलने-जुलने के बाद आरोपी ने झांसा देकर उससे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।

बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी को गुड़गांव से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम संदीप उर्फ आलोक शर्मा है। उसने एमबीए किया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें