फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेट्रो ट्रेन में बम है, उड़ा दिया जाएगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह बंगलुरु-गुवाहाटी ट्रेन में विस्फोट के बाद दिल्ली में मेट्रो ट्रेन को उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि मेट्रो ट्रेन में बम है और ट्रेन को बम से उड़ा दिया जाएगा।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और मेट्रो पुलिस ने ट्रेनों की तलाशी शुरू कर दी। चेकिंग के चलते दिल्ली मेट्रो की कई ट्रेनें लेट हो गईं।

हर रूट पर जारी हुआ अलर्ट

रेलवे पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की ओर से पुलिस को कॉल करने वाले का नंबर मुहैया करवाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

लांकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कॉलर ने बुद्ध विहार के जिस पते पर सिम लिया था, वह फर्जी निकला है। अब पुलिस तकनीकी आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

मेट्रो की सुरक्षा कर रही सीआईएसएफ के प्रवक्ता हमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सवा दस बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन में बम होने की बात कही। इस कॉल में किसी खास ट्रेन या रुट के न बताए जाने पर सभी रुटों पर अलर्ट जारी कर चेकिंग के आदेश दिए गए।

धमकी देकर ऑफ कर लिया फोन

मेट्रो कंट्रोल रूम में आई ऐसी सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मेट्रो प्रशासन ने तुरंत कॉल करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच दिल्ली मेट्रो पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की अन्य शाखाएं भी इसकी जांच कर रही है। फोन करने के बाद आरोपी ने फोन को स्विच ऑफ कर दिया है।

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने उस पते की जानकारी हासिल कर ली, जिसपर सिम खरीदा गया था, लेकिन वह पता फर्जी निकला है। सूचना के बाद कई मेट्रो स्टेशनों की जांच के साथ ट्रेन की भी तलाशी ली गई। लेकिन किसी भी ट्रेन और स्टेशनों पर ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में इसे हॉक्स कॉल करार दिया गया।
विज्ञापन

हर किसी पर है पैनी नजर

मेट्रो ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है। मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान स्टेशनों और ट्रेन में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और स्टेशन पर आने वाले लोगों की गहन जांच के बाद ही उन्हें स्टेशन के भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है।

इसके अलावा सीआईएसएफ सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर में आने वाले हर एक व्यक्ति पर पैनी नजर रखे हुए है। मेट्रो पुलिस के जवान भी स्टेशनों पर निगरानी रख रहे हैं।

दिल्ली के महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय और यमुना बैंक पर क्यूआरटी टीम को तैनात कर दिया गया है जो स्टेशनों में आने वालों पर नजर रख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें