फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया पर कमेंट से भड़के केजरीवाल, वरिष्ठ पत्रकार को कहा 'दलाल'

Tue, 13 Sep 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में फैले डेंगू और चिकनगुनिया से जहां दिल्ली की जनता परेशान है वहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के बीच ट्विटर पर शुरु हुई इस बहस पर केजरीवाल ने सख्स टिप्पणी करते हुए उन्हें 'दलाल' कह ‌दिया।

असल में शेखर गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले पांच साल में पहली बार मलेरिया से मौत के बाद दिल्ली में चिकनगुनिया से मौत के बावजूद दिल्ली सरकार पंजाब को जीतने में अपनी ताकत लगाए हुए है।
विज्ञापन


इस पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए लिख दिया कि अगर राजनीति करनी है तो खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रेस की दलाली करते थे और अब मोदी की। ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया है।

केजरीवाल यहीं नहीं रुके बल्कि, उन्होंने शेखर गुप्ता और उस संस्‍था पर भी सवाल उठाया जिसके लिए वो काम करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि दो शब्द उनके बारे में भी बोल दो जो दुनिया को जीतने चले थे।

क्यों हुआ विवाद

असल में साफ पानी में पनपनेवाले मच्छर से फैलने वाले चिकनगुनिया का कहर दिल्ली में फैला हुआ है। इस बीमारी से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आर पांडे नाम के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

इस मौत के बाद वरिष्‍ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने दिल्ली सरकर की आलोचना करते ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली में चिकनगुनिया से मौत हो रही है और दिल्ली सरकार पंजाब, गोवा, गुजरात जीतने में लगी हुई है।

इसके बाद केजरीवाल ने शेखर गुप्ता पर तीखा हमला करते हुए उन्हें दलाल तक कह दिया। बता दें कि शेखर गुप्ता देश के जाने-माने पत्रकार हैं औ इंडियन एक्सप्रेस अखकार के संपादक रह चुके हैं।
  राजनीति करनी है, खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रिस की दलाली करते थे, अब मोदी की? ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया https://t.co/N5Bj2Xf5hB — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016

  दो शब्द अपने मालिक के बारे में भी बोल दो जो दुनिया conquer करने चले हैं? https://t.co/N5Bj2Xf5hB — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016

सारे जिम्मेदार नेता दिल्ली के बाहर

इस विवाद के बीच चौंकाने वाली बात ये है कि जब दिल्ली गंभीर बीमारियों से जूझ रही है उस वक्त ‌सरकार के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गोवा दौरे पर हैं।

खुद को दिल्ली का असली बॉस कहने वाले उप-राज्यपाल नजीब जंग भी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज से अपने गले का इलाज कराने के लिए 15 दिन के लिए बंगलुरु जा रहे हैं।

इस बीच नगर निगम की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में डेंगू के 1158 और चिकनगुनिया के 1724 मामले पंजीकृत किए गए हैं। जबकि, इस वर्ष अब तक डेंगू से चार मौत हुई है, जिसमें दो दिल्ली और बाहरी राज्य से थे। 
विज्ञापन

डेंगू ले चुका है 60 जानें

- फोटो : demo
बीते सप्ताह चिकनगुनिया के 497 मामले रिकार्ड किए गए हैं। वहीं कुल 1724 मामले पंजीकृत किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह डेंगू के 387 मामले दर्ज किए गए। वहीं, इस वर्ष अब तक कुल 1158 मरीज पंजीकृत किए गए हैं। 

कुल डेंगू मरीजों में से 804 दिल्ली और 354 मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। 10 सितंबर तक डेंगू के 387 मामले आए। वहीं अगस्त माह में 652 मामले सामने आए थे। 

बीते वर्ष दिल्ली में डेंगू के 15867 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 60 मरीजों की मौत डेंगू बीमारी से हो गई थी। यहां बता दें कि अभी भी दिल्ली के सभी निजी और सरकारी अस्पताल चिकनगुनिया मरीजों की संख्या की जानकारी निगम को नहीं दे रहा है।  

गैर अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ एम्स, सफदरजंग, आरएमएल और अपोलो अस्पताल के मरीजों की संख्या निगम की रिपोर्ट से कहीं ज्यादा है। डेंगू से मौत के आंकड़े भी अधिक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें