फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की फरार महिला ठग बराक ओबामा के साथ दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में करोड़ों की ठगी और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला अमेरिका में धड़ल्ले से वास्तु शास्त्र की वेबसाइट चला रही है। और तो और रेवा कुमार अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ फोटो में दिख रही है।
विज्ञापन


अमेरिका में खुद को वास्तु शास्त्र में पीएचडी होने का दावा कर अमेरिकी राष्ट्रपति से सम्मानित होने का दावा कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा को इस महिला ठग की शिद्दत से तलाश है और लुक आउट कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में रेवा कुमार के खिलाफ दर्जनों ठगी के मामले दर्ज हैं और दिल्ली पुलिस में एसीपी के पद पर काम कर चुके उसके पति भी ठगी के मामले में बराबर के भागीदार हैं।
विज्ञापन


महिला आरोपी पर दिल्ली के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में ठगी के करीब दो सौ मामले दर्ज हैं और बताया जाता है कि उसने कई सौ करोड़ की धोखाधड़ी भी की है।

अदालत घोषित कर चुकी है भगोड़ा

अदालत उसे कई मामलों में भगोड़ा करार दे चुकी है। वह 2009 से दिल्ली से फरार है, उस पर धोखाधड़ी की पहली एफआईआर 2007 में राजेंद्र नगर थाने में दर्ज हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेवा कुमार ने अपने एसीपी पति का रौब दिखाकर लोगों के साथ करोड़ों की ठगी की। लोगों को गैस और पेट्रोल एजेंसी दिलाने के साथ-साथ बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने का झांसा दिया।

वास्तु शास्त्र की वेबसाइट पर रेवा कुमार के आने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी अब उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानूनी तौर पर जो भी संभव होगा, उस प्रक्रिया को अपनाकर आरोपी महिला ठग को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अमेरिका में खुद को वास्तु शास्त्र का ज्ञाता बताकर चला रही है वेबसाइट

रेवा कुमार के खिलाफ दिल्ली के रहने वाले कई लोग ठगी की शिकायत कर चुके हैं। इनका मानना है कि उसने हर मुश्किल को आसान करने का दावा कर लोगों से ठगी की।

साथ ही पति के दिल्ली पुलिस में एसीपी होने का भी उसने काफी फायदा उठाया। रेवा की ठगी का शिकार हुई राजेंद्र नगर निवासी सुमन गुप्ता का कहना है कि रेवा ने उसके बेटे के अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के नाम पर उससे लाखों रुपये ले लिए।

लेकिन एडमिशन नहीं होने पर जब उसने रुपये की मांग की तो उसने उसे धमकाया और फिर मिलने से भी मना कर दिया।

वहीं ग्रीन पार्क निवासी शिव कुमार का कहना है कि वर्ष 2009 में उसने सिविल लाइंस स्थित सरकारी जमीन को अपना बताकर उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें