बुलंदशहर में तैनात इंस्पेक्टर के रेप के आरोपी बेटे ने महिला डेंटिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट कोर्ट के आदेश 156 (3) के तहत दर्ज की गई है, जिसमें पैसे उगाही के लिए रेप का झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया है। डेंटिस्ट ने बुधवार को इस संबंध में डीआईजी से शिकायत की।
हरियाणा में तैनात डेंटिस्ट ने बताया कि इंस्पेक्टर के बेटे के खिलाफ उसने दो माह पूर्व रेप और शादी करने के बाद दूसरी शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस की मदद से आरोपी ने अब उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है।