भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेले एओ ने क्वींसलैंड सरकार द्वारा इनाम घोषित किए जाने की सूचना दी थी। उच्चायुक्त ने बताया था कि राजविंदर सिंह 2018 में एक महिला टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या के मामले में वांछित था।
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने के आरोपी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्वींसलैंड सरकार ने उसकी सूचना देने के लिए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम रखा था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि आरोपी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), इंटरपोल और स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में खुफिया सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया है। क्वींसलैंड सरकार ने आरोपी को गिरफ्तार करने या उसकी सूचना देने पर अब तक का सर्वाधिक 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 5.31 करोड़) रुपये का इनाम घोषित किया था।