फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पर्व पर वाहे गुरु के उद्घोष से गूंजा शहर

Wed, 25 Nov 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था का प्रतीक गुरु पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को एनएच एक स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें पंज प्यारों समेत गतका मुख्य आकर्षण रहे। पूरा शहर वाहे गुरु के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नंबर एक की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में बैगपाइपर, पंजाब बैंड, शबद ग्रुप आदि ने हिस्सा लिया। इसके अलावा चार स्कूलों के विद्यार्थी भी इसमें शामिल हुए।

 गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी एक खुले ट्रॉले पर शोभायमान रही। नगर कीर्तन पांच नंबर, चार नंबर, तीन नंबर, दो नंबर होते हुए देर शाम वापस एक नंबर पहुंचा।

लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किए और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। शबद कीर्तन गाती हुईं महिलाओं की टोली भी इसमें शामिल थी।
विज्ञापन


पालकी के स्वागत में सड़क पर सफाई की गई। सेवादार पंज प्यारों के पहुंचने से पहले ही सड़क को साफ कर रहे थे। जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान युवकों और बच्चों ने गतका व तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया। शाम के समय नगर कीर्तन की अगुवाई के लिए आतिशबाजी की गई। लोगों ने गुरु पर्व की संगत की बधाइयां दीं। उधर, सेक्टर-9, सेक्टर-22, 23, जवाहर कॉलोनी, नेहरू ग्राउंड और सेक्टर-15 सहित पूरे शहर में सुबह से ही नगर कीर्तन निकाले गए। शहर में जगह-जगह लंगर प्रसाद और पानी का वितरण किया गया।

शहर के विभिन्न स्कूलों में भी श्रद्धापूर्वक गुरुपर्व मनाया गया। बुधवार को एनआईटी-5 स्थित गुरु तेज बहादुर पब्लिक स्कूल ने इस मौके पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों ने सिख समुदाय के प्रसिद्ध गतका शस्त्रकला को प्रस्तुत किया। इसके अलावा लेजियम व डंबल डांस मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा जीवा पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें