फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो का सफर होगा रोमांचक, मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे सफर पर चलने वाली वॉल्वो रोडवेज बसों में यात्रा अब उबाऊ नहीं होगी। जल्द ही इन बसों में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। सफर के दौरान यात्री इंटरनेट का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


मजे की बात है कि इस सेवा के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क भी अदा नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज मुख्यालय ने सभी डिपो महाप्रबंधकों से ऐसी अतिरिक्त सुविधा दिए जाने को लेकर प्रत्येक डिपो से सुझाव मांगे हैं।

यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने पर इन दिनों रोडवेज कई नई योजनाएं शुरू करने की तैयारी में है। नई साधारण बसों में  परिचालक सीट के ऊपर एक इलेक्ट्रिकल रूट चार्ट बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों को बीच में छोड़ना पड़ता है सफर

इसके जरिये विभिन्न स्टापेज पर बसों की प्रतीक्षा करने वाले को सामने से पता चल जाएगा कि बस कहां से आ रही है और आगे कहां जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा रात्रि के समय होगा क्योंकि रात के समय बोर्ड के अंदर लगी एलईडी लाइट के जरिये यह और आसानी से देखा जा सकता है।

वहीं, विभाग जल्द ही लांग रूट की बसों में वाई-फाई सुविधा देने पर विचार कर रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्राय: आईटी से जुड़े यात्री जब सफर करते रहे हैं तो उन्हें मेल आदि करने के लिए बीच रास्ते में अपना सफर छोड़ना पड़ता है।

जल्द ही रोडवेज बसों में यात्रियों के लिए वाई-फाई की फ्री सुविधा दी जाएगी। इसका लाभ लेकर यात्री लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से इंटरनेट पर मेल, चैटिंग, सर्फिंग सहित कई उपयोगी कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें