फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दा वॉइस' फेम परंपरा ठाकुर ने यहां कही दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
रियालिटी शो द वाइस की रनर अप रहीं परंपरा ठाकुर बुधवार को सेक्टर-62 आईएमएस कॉलेज के सामुदायिक रेडियो स्टेशन सलाम नमस्ते 90.4 में पहुंची।
विज्ञापन


परंपरा ने यहां आईएमएस के छात्रों को अपने करियर के अब तक के सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि उन्हें बचपन से गाने का शौक था।

द वाइस ने उन्हें एक बेहतर मंच दिया। शो के दौरान उन्हें सभी लोगों से कुछ न कुछ सीखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

मीका सिंह थे उनके पसंदीदा जज

मीका सिंह उनके पसंदीदा जज थे। परंपरा ने कहा कि उनकी सफलता सिर्फ उनकी नहीं है। यहां तक पहुंचने में उनके पूरे परिवार ने उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि वह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहना चाहती हैं। उनकी योजना भविष्य में उपेक्षित जानवरों के लिए एक एनजीओ चलाने की है।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छाबड़िया ने बताया कि परंपरा के साथ रिकार्ड किए गए कार्यक्रम का प्रसारण रविवार सुबह 11-12 तक किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें