फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायस कॉल की दरों में होगी वीडियो कॉलिंग

Wed, 08 Oct 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में हर ओर से मिल रही छूट और ऑफर में अब बीएसएनएल ने भी अपना कदम बढ़ाया है। बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को सस्ती वीडियो कॉल दरों का तोहफा दिया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल बोर्ड निदेशक सीएम श्रीवास्तव द्वारा जारी सर्कुलर में इस ऑफर की जानकारी दी गई है। बीएसएनएल उपभोक्ता अब वायस कॉल की दर में वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

एसडीओ अभय अवस्थी ने बताया कि बीएसएनएल में वायस कॉल एक रुपये में पड़ती है, जबकि वीडियो कॉल ढाई रुपये प्रति मिनट थी। नए ऑफर के साथ ही अब वीडियो कॉलिंग ढाई रुपये प्रति मिनट की बजाय एक रुपये प्रति मिनट ही पडे़गी। यह योजना 20 दिसंबर तक लागू रहेगी। अभय अवस्थी ने बताया कि इस ऑफर से संबंधित विस्तृत जानकारी बीएसएनएल की वेबसाइट www.upw.bsnll.co.in से भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें