शहर भर में अलग-अलग समितियों ने धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाई। किसी ने माल्यार्पण कर तो किसी ने पौधरोपण कर महर्षि वाल्मीकि को याद किया।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की महानगर शाखा ने पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान की अगुवाई में महर्षि वाल्मीकि पार्क में पौधरोपण किया। शाम को महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
महासभा द्वारा नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क से जनचेतना यात्रा निकाली गई। नवयुग मार्केट से शुरू होकर यह यात्रा चौपला मंदिर होते हुए डासना, रमतेराम रोड, जीटी रोड, घंटाघर होते हुए वापस चौपला और दिल्ली गेट से निकली।
कार्यक्रम में शिव ओम मेहरा, किरन पाल सिंगौते, सतीश पार्चा, दिनेश गहलौत, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी ने इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली।
इस दौरान समिति सदस्यों ने आपसी भाई-चारे का भी संदेश दिया। शोभायात्रा को सफल बनाने में राजेंद्र कुमार वैद्य, राजीव, सोनू, राजेश, प्रवेश आदि का विशेष सहयोग रहा।