फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के कटे चालान

Mon, 12 Jan 2015 01:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी लॉ एंड आर्डर के निर्देश पर रविवार शाम पांच से सात बजे तक शहर में दो घंटे का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के 100 से ज्यादा चालान किए गए।
विज्ञापन


सिहानी गेट और कविनगर में सीओ द्वितीय रणविजय सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसी तरह ट्रैफिक टीआई अनिल कुमार ने भी शहर में अभियान चलाया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों में खलबली मची रही। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के काटे गए।

इसके अलावा बिना सीट बेल्ट, ट्रिपिलिंग करने वाले और बिना कागज के लिए वाहन चलाने वालों के भी चालान काटे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें