फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की बिदाई के समय लड़के पक्ष ने रखी ये डिमांड, नाराज घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक

Wed, 09 May 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार को निकाह के बाद दूल्हा पक्ष ने दहेज में 60 हजार रुपये की और मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर दुल्हन व दहेज को छोड़कर वापस लौटने लगे, लेकिन लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


उनका कहना है कि लड़का पक्ष के लोग आने के बाद ही पंचायत कर शादी पर फैसला किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। हरियाणा के जिला नूंह के ढहाना गांव निवासी वसीम पुत्र वहीद सोमवार को दादरी (ग्रेटर नोएडा) बारात लेकर आए थे।

यहां दूल्हा-दुल्हन का मरदसे में निकाह हुआ। दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी दूल्हे के पिता ने गाड़ियों के किराये के 60 हजार रुपये की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष ने पैसा देने से इंकार कर दिया। आसपास के लोगों ने लड़के के पिता को समझाया और बताया कि लड़की का पिता गरीब है। मां नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने समझाया पर नहीं बनी बात

लड़की की शादी भी समाज के लोगों ने मिलकर की है। निकाह मेें दान दहेज दिया था, लेकिन उसने एक नहीं मानी और दहेज का सामान व दुल्हन छोड़कर बारात लेकर वापस जाने लगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। वहां दोनों पक्ष फैसला करने को तैयार हो गए और रात में वहां से चले गए। लेकिन दोनों पक्ष के बीच बात फिर बिगड़ गई। लड़की पक्ष ने दूल्हे वसीम, बिचौलिया शाकिर, शकील अहमद और आलम को पकड़कर बैठा लिया।

पंचायत में फैसला होने के बाद ही दूल्हा और बारातियों को छोड़ने की बात कही है। दादरी पुलिस पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि पुलिस को मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें