फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2014 07:54 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में रविवार रात पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या मामले में थाना सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


रविवार रात दयालपुर गांव में रहने वाले दिल्ली पुलिस के पूर्व सिपाही विजेंद्र उर्फ सरदार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने सोमवार रात यशपाल व उसके बडे़ लड़के कपिल को गिरफ्तार किया। अभी हरियाणा पुलिस के सिपाही कालू सहित छह अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों व विजेंद्र के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसको लेकर उस पर पहले भी हमला हो चुका था। दोनों पक्षों का केस कोर्ट में चल रहा था।  सुनवाई भी होने वाली थी। मामले की जांच कर रहे एसआई वीरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें