फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिला और उसके प्रेमी को डंडों से पीटा, फिर वायरल कर दिया ये वीडियो

Sun, 23 Sep 2018 04:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
Viral video
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में महिला और उसके प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव का शख्स महिला के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने दोनों की पिटाई की और ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलने से इनकार कर रही है। वायरल हो रहा वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोस के दो अलग गांव में रहने वाली महिला और शख्स के लंबे समय से अवैध संबंध है। 

शनिवार को आरोपी महिला के घर पर पहुंच गया था। उस दौरान महिला के घरवाले बाहर गए हुए थे। बताया जाता है कि किसी ग्रामीण ने आरोपी के घर में घुसने की सूचना महिला के परिजन को दे दी। सूचना पर महिला के जेठ का लड़का, उसकी पत्नी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजन ने महिला व उसके कथित प्रेमी की पिटाई कर दी। आरोपी प्रेमी को महिला के जेठ के लड़के ने डंडे से पीटा। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें