फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राची ने लगाए ठुमके तो झूम उठा कंट्री क्लब

Fri, 02 Jan 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड स्थित कंट्री क्लब में प्राची देसाई के नृत्य पर लोग देर रात तक थिरकते रहे। शो के अंत में एक फैन ने उनसे टॉफी मांगी तो प्राची ने टॉफी शेयर के साथ उनके साथ मस्ती भी की।
विज्ञापन


रात आठ बजे से शुरू हुई पार्टी में प्राची देसाई के आते ही रंग भर गया। उनके एक के बाद एक बालीवुड नृत्यों पर वंस मोर, वंस मोर की गूंज से क्लब गूंज उठा।

डांस के बाद वर्ष-2015 के स्वागत में केक काटा गया। धौज स्थित विलेज पावटा में भी लोग नए वर्ष के जश्न में डूबने के लिए शाम होते ही पहुंचने लगे।

अगली स्लाइड पर देखें प्राची का डांस >>>
विज्ञापन

इस तरह से बना न्यू ईयर खास

लोगों को जश्न में सराबोर करने के लिए पंजाबी गायक मनी सिंह ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। प्राची के साथ जश्न मनाने आए लोगों के लिए एक के बाद एक गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए।

सूरजकुंड रोड स्थित विवांता में भी बालीवुड तड़के ने रंग जमाया। रात 8 बजे से देर रात तक बॉलीवुड तड़का लगा। डीजे आमी और रॉ स्टार फेम अकाशा सिंह के एक के बाद एक गाने पर लोग नए साल के जशभन में डूबे रहे।

21-सी स्थित जिमखाना क्लब में बॉलीवुड सिंगर कृष्णा बेरा के एक के बाद एक गीतों पर लोग बिना थके थिरकते रहे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें