शहीदनगर के एक वार्ड में चुनाव प्रचार के दौरान निकाली गई रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। वहीं, प्रत्याशी ने ऐसे नारे लगाए जाने से इंकार करते हुए उन्हें बदनाम किए जाने का आरोप लगाया है। उसी वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
उनका आरोप है कि यह वीडियो 23 नवंबर की शाम निकाली गई बाइक रैली का है। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।