Vice President Jagdeep Dhankhar
- फोटो : amar ujala
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बृहस्पतिवार को संरचना व नए भारत के निर्माण के लिए ‘सूचना एवं नवाचार’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश से 600 से अधिक प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, कुलपति आदि महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखेंगे।
विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में गांधी भवन, डीयू, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, दिल्ली पुस्तकालय संघ और एसआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे। आयोजक सचिव प्रो. केपी सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में भारतीय ज्ञान प्रणाली, आत्म-निर्भर भारत : अनुसंधान और नवाचार की भूमिका, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला और नए भारत के निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कुलपति सम्मेलन जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों पर तीन उच्च तकनीकी सत्र और चार प्लेनरी सत्रों का आयोजन किया जाएगा।