जंतर-मंतर बुधवार को एक ओर निर्भया की बरसी पर बड़ी हस्तियां बिटिया को श्रद्धांजलि देने में मशगूल थे लेकिन दस कदम दूर दूसरे टेंट में महाराष्ट्र की गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को ढांढस देना भूल गए।
निर्भया चेतना दिवस में बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया जगत की बड़ी हस्तियां भी मंच पर दिखीं। जहां महिलाओं के अधिकारों से लेकर सुरक्षा और ऐसे मामलों में ठोस सख्त कानून की मांग भी उठी।
लेकिन महिलाओं की सुरक्षा व श्रद्धांजलि की बात निर्भया तक ही सीमित रह गयी। निर्भया मंच से महज दस कदम दूर महाराष्ट्र से एक वृद्ध माता-पिता व भाई अपनी बेटी को इंसाफ की गुहार लगा रहे थे।