दिल्ली से चंडीगढ़ जानें वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तर रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस के सभी डिब्बों में वेरी अर्ली स्मोक डिटेक्शन एपरेटस यंत्र लगाया है। ज्यादा संवेदनशील होने के कारण ये यंत्र धुएं के छोटे से छोटे कंण का भी पता लगा सकता है, जिससे आग पर बहुत जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला डिवीजन करन सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा ये पहल यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए की गई है। अभी ये एपरेटस कुछ चुनिंदा ट्रेनों में लगाया गया है। बाकि ट्रेनों में भी जल्द ही एपरेटस लगाया जाएगा।