- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे खजुरी से शास्त्री पार्क की ओर आने वाली सड़क पर नियमों की अनदेखी
विज्ञापन
- विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों से जाम और हादसे का खतरा अमर उजाला ब्यूरो पूर्वी दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे खजुरी से शास्त्री पार्क की ओर आने वाली सड़क पर गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। यातायात पुलिस की ओर से कट बंद किए जाने के बावजूद कई वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। इससे आमने-सामने वाहन आने की स्थिति बन रही है और व्यस्त समय में जाम भी लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच गलत दिशा से आने वाले वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों के मुताबिक गलत दिशा में आने वाले वाहनों को रोकने के लिए कट बंद किए गए हैं, लेकिन चालक नजदीकी रास्ता लेने के लिए अन्य जगहों से विपरीत दिशा में प्रवेश कर रहे हैं। दोपहिया वाहनों के साथ कारें भी गलत दिशा में आती दिखाई देती हैं। इससे सामान्य दिशा में चल रहे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है।
जाम के साथ पैदल राहगीरों की भी परेशानी- गलत दिशा में आने वाले वाहन जाम के साथ पैदल राहगीरों की परेशानी भी बढ़ा रहे हैं। पीक आवर में समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने गलत दिशा में प्रवेश वाले स्थानों पर स्थायी बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड और नियमित निगरानी की मांग की है।