फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बेतरतीब खड़ी हो रहे वाहन, कागजों में है पार्किंग

Mon, 30 Jan 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
साइबर सिटी में वाहनों का बोझ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है मगर इसके लिए माकूल पार्किंग की व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है। यही कारण है कि वाहनों को शहर की सड़कों के किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बन चुकी है।
विज्ञापन


पुराने गुरुग्राम में तो बुरा हाल है। वर्ष 2009 से कागजों में ही मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की बात चल रही है। बस स्टैंड, महावीर चौक,अग्रसेन चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, सोहना चौक, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड सहित अन्य इलाकों में हर समय जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है। 


पुराने गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण पार्किंग का अभाव है। इसके कारण लोगों को मजबूरी में वाहनों को यहां-वहां खड़ा करना पड़ता है। दुकानदारों और ग्राहकों के लिए इन क्षेत्रों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन



मानव आवाज संस्था के अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि शहर के बीच कमान सराय में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव साल 2009 से चल रहा है। जैन का कहना है कि नगर निगम की पर्याप्त जमीन होने के बावजूद यहां मल्टीलेवल पार्किंग पर काम नहीं किया जा रहा है। 


संस्था ने अध्ययन किया है कि पुराने शहर में तीन स्थानों कमान सराय, ओल्ड जेल चौक व सोहना चौक पर नगर निगम की खाली जमीन   है। इन तीनों स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनानी चाहिए। जिससे सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन इनमें खड़े हो जाएंगे। संस्था का कहना है कि पिछले कई सालों से इस प्रकार की पार्किंग बनाने को लेकर योजनाएं तैयार की गई हैं। मगर इसकी फाइलें सरकारी अधिकारियों की टेबल पर घूम रही हैं। इसे लेकर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें