फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दबोचा वाहन चोर गैंग: छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, कारों को काटकर पुर्जे अलग-अलग बेचते

Sat, 25 Jul 2026 01:18 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वाहन चोर व तीन चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले रिसीवर शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चोरी की कारें, पांच जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट, एक ओबीडी स्कैनर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में बुलंदशहर निवासी कासिफ की पहचान हुई। 11 जुलाई को पुलिस ने चोर रिजवान, तालिब, सिकंदर व खरीदार कासिफ को गिरफ्तार कर केशवपुरम से चोरी की एक कार बरामद की। 14 जुलाई को आदर्श नगर से एक और कार बरामद हुई। मुंबई के बांद्रा में छापेमारी कर खरीदार कुणाल जायसवाल व 20 जुलाई को शाहीन बाग निवासी इरफान अहमद को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि कासिफ गैंग का सरगना है, जो चोरी की कारें खरीदकर दिल्ली, मुंबई व जोधपुर के खरीदारों को ऊंचे दामों पर बेचता था। चोर दिल्ली-एनसीआर से वाहन चुराकर उसे कासिफ तक पहुंचाते थे, जो कारों को काटकर पुर्जे अलग-अलग बेचता था। रिजवान व कासिफ चचेरे भाई हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें