फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रही ये सब्जियां, एकबार जरूर जानें पर्दे के पीछे छिपा ये सच

Sun, 17 Sep 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बोरों में तेजाब से धुली अदरक और तेजाब के कंटेनर पकड़े
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में तेजाब से धोकर साफ की गईं सब्जियां बाजारों में बिक रही हैं। शनिवार को एसडीएम मॉडल टाउन ने आजादपुर मंडी के सामने महेंद्रा पार्क व आदर्श नगर के पास ऐसे ही एक गोदाम में छापेमारी की।
विज्ञापन


मौके पर तेजाब से अदरक धोते हुए कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने मौके पर मिले अदरक और तेजाब को सीज कर लिया है। एसडीएम ने बताया कि वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्वाइज एक्ट 1919 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 

 
Trending Videos

तेजाब से भरे कंटेनर पकड़े
एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कुछ अदरक व्यापारी उसे धुलने के लिए तेजाब का इस्तेमाल कर रहे है। सूचना के आधार पर उन्होंने अपने स्तर पर मौके पर रेकी कराई। जब यही सही मिला तो वह शनिवार को उन्हें रंगे हाथ पकड़ने के लिए अचानक मौके पर पहुंच गए। वह जब वहां पहुंचे तो अदरक के थोक व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मचारी अदरक को तेजाब से धो रहे थे।       

उन्होंने बताया कि मौके से कई गैलन तेजाब बरामद हुआ है। इसके अलावा कई बोरी अदरक को भी मौके से जब्त कर लिया गया है। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इसमें शामिल है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी करेगी। इसके अलाव बिना किसी रिकॉर्ड के तेजाब की आपूर्ति करने वालों पर कार्रवाई होगी। 

 
विज्ञापन

बोरवेल भी किए जा रहे सीज
बोरवेल भी किए गए सीज      
मौके पर पहुंची एसडीएम टीम ने वहां पर कई बोरवेल भी सीज किए है। यह सभी बोरवेल अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे थे। इसका पानी अदरक और तेजाब को मिलाकर धोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। डीएम कार्यालय के मुताबिक अवैध बोरवेल को लेकर अलग से पर्यावरण एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें