दिल्ली सरकार गर्मी और मानसून के सीजन में सब्जी की महंगाई नियंत्रित करने के लिए मौसम की तरह कीमतों की भविष्यवाणी करेगी। विकास मंत्री गोपाल राय और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री की बैठक में अल्पकालीन उपाय में इसे शामिल किया गया है।
तर्क है कि पुराने ट्रेंड को आधार बनाकर ही मौसम की भविष्यवाणी होती है तो सब्जी की कीमतों की भविष्यवाणी भी की जा सकती है। ऐसा करने से सरकारी एजेंसी अपनी तैयारी पहले से कर सकेगी। यह अपनी किस्म का नया प्रयोग बताया जा रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आलू, प्याज, टमाटर समेत अन्य सब्जियों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में सब्जी कीमतों की भविष्यवाणी की जाएगी तो सरकारी एजेंसी और आमजन भी सतर्क रहेंगे।