फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का वार, दिल्ली में पेट्रोल 5.56 रुपये प्रति लीटर होगा महंगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली विधानसभा में वैट संशोधन विधेयक पास कर दिया। इस बिल से आम जनता की जेब को भारी झटका लगने वाला है।
विज्ञापन


इस विधेयक के लागू होते ही एक जुलाई से दिल्ली में 14 चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। सरकार भले ही यह दावा करे कि इसमें शराब, कोल्ड, ड्रिंक और लॉटरी जैसी चिजें शामिल हैं लेकिन, इसका असली असर तो पेट्रोल और डीजल पर होने वाला है।

दिल्ली में अगर पेट्रोल पर वैट की सीमा को 30 प्रतिशत कर दिया जाता है तो इसके दाम में 5.56 पैसे की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 66.93 रुपये है। वैट के 30 प्रतिशत होते ही इसकी कीमत बढ़ कर 72.49 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने के साथ ही अन्य चीजों के दाम बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि राहत की बात ये है कि वैट की इस बढ़ोत्तरी से सीएनजी, पीएनजी और केरोसिन को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

क्या है वैट संशोधन विधेयक

असल में दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में जो वैट संशोधन विधेयक पेश किया है उससे सरकार को दिल्ली में पेट्रोल, डीजल सहित 14 वस्तुओं पर वैट की सीमा को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने की छूट मिल जाएगी।

बता दें‌ कि दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल पर 20 प्रतिशत और डीजल पर 12.5 प्रतिशत वैट लगाया जाता है। बिल के पास होने के बाद सरकार इसे 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

सरकार के इस बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आप सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वैट को कम करेंगे। सरकार के इस कदम से दिल्ली के लोगों में भ्रम पैदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें