फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम् भारतीयों के लिए कालजयी रचना : प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर डीयू के रामजस कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का एक-एक शब्द मां को समर्पित है, और मां कभी सांप्रदायिक नहीं हो सकती। ये वंदे मातरम् भारतीयों के लिए कालजयी रचना है। यह बातें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर डीयू के रामजस कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों और डीयू परिवार के साथ स्वदेशी संकल्प शपथ भी ली। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् की जो भावना है और उसमें जो प्रेरणा है वह सभी समय में हमारे लिए प्रासंगिक है। डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि डीयू में साल भर वंदे मातरम् पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो बलराम पाणी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो अजय अरोड़ा, वाइस प्रिंसिपल प्रो रुचिका वर्मा समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें