फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर हुआ सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एंटीमाइक्रोबियल (रोगाणुरोधी) प्रतिरोध विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिरोधी रोगाणुओं की खतरनाक बढ़ोतरी से चिकित्सा प्रगति सहित जन स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई। जामिया के जीवन विज्ञान संकाय के अंतःविषय अनुसंधान केंद्र की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध का मुकाबला करने के लिए प्रभावशाली शोध को आगे बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने में शैक्षणिक संस्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें