फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन चालक ने मासूम को जड़े चांटे

Fri, 26 Feb 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वैन में ड्राइविंग सीट के पास बैठने की जिद कर रहे नर्सरी के छात्र को ड्राइवर ने ऐसे चांटे जड़े कि उसे बुखार चढ़ गया। यही नहीं, छात्र को सुनाई भी कम दे रहा है। निजी अस्पताल में मासूम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


छात्र की मां ने स्कूल प्रिंसिपल, वैन ड्राइवर और अटेंडेंट के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी, हालांकि स्कूल प्रबंधन ने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया, इसके बाद शाम को छात्र ने मां ने तहरीर वापस ले ली।

राजनगर एक्सटेंशन की एसएससी हाईट सोसायटी में एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर प्रशांत सिन्हा पत्नी प्रियंका सिन्हा और बेटे लाभम (3) के  साथ रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि लाभम राजनगर स्थित ब्लूम्स बरी स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ता है।
विज्ञापन


स्कूल वैन उसे घर छोड़ने आती है, जिसमें एक महिला अटेंडेंट भी होती है। बुधवार को स्कूल वैन में जब लाभम स्कूल से घर पहुंचा तो वह सोया हुआ था। लाभम के गाल पर उंगलियों के निशान थे और कान-गाल लाल थे।

लाभम ने बताया कि वैन चालक ने उसे चांटे मारे हैं। वैन में आने वाली सोसायटी की अन्य बच्ची ने बताया कि लाभम वैन में आगे बैठ गया था, इससे नाराज होकर वैन चालक ने उसे दो चांटे मारे थे।

प्रियंका ने बताया कि देर शाम बेटे कोे बुखार चढ़ गया, सुनने में भी दिक्कत हो रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कान पर चांटा मारने की वजह से लाभम को सुनने में दिक्कत है। उसे ठीक होने में करीब एक सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। छात्र की मां ने शिकायत वापस ले ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें