फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली में महिला ने 7 को रौंदा, चार गंभीर

Fri, 18 Dec 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे काला पत्थर के पास न्यायखंड में महिला मीडियाकर्मी की कार सड़क किनारे खड़ी हाथठेली से टकरा गई। लोगों के चिल्लाने पर घबराहट में महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया।
विज्ञापन


इससे कार बेकाबू हो गई, जिससे एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। कार पास ही एक दीवार से टकराकर रुक गई। लोगों ने कार सवार महिला और उसकी साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं।

आम्रपाली ग्रीन सोसायटी से कार में सवार होकर दो महिलाएं न्यायखंड की ओर जा रही थीं। काला पत्थर के पास कार अनियंत्रित होकर मूंगफली के एक ठेले से लग गई।

लोगों के चिल्लाने पर महिला चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और बेकाबू कार ने टेलर इदरीश और उसके बेटे मोहसिन तथा पास ही बैठे मुन्ना, अंकित तथा देवश्री औक एक युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल दयाराम (मूंगफली का ठेला लगाने वाला), इदरीश, मोहसिन और मुन्ना के हाथों-पैरों में चोट है।

वहीं, देवश्री, अंकित और युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी घायल न्यायखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार चालक महिला मीडियाकर्मी और साथी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि समझौते का प्रयास चल रहा है। एसएचओ ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें