फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में 6 से 12 साल के बच्चों को दी गई वैक्सीन की खुराक

Sat, 19 Jun 2021 06:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • अभी तक 12 से 18 साल के बच्चों को ही दी गई है वैक्सीन
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शुक्रवार को  6 से 12 साल के बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी गई। टीका लगाने के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है। इससे पहले 12 से 18 साल के बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी जा चुकी है और इस आयुवर्ग का ट्रायल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कुछ बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। ये बच्चे 6 से 12 साल के बीच के थे। इसके बाद 2 से 6 साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। जिन बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

भारत के दवा नियामक ने कोवैक्सीन का दो साल के बच्चे से ले कर 18 साल की उम्र के किशोरों पर परीक्षण करने की मंजूरी 12 मई को दे दी थी। इससे पहले पटना स्थित एम्स में बच्चों में यह पता लगाने के लिए परीक्षण शुरू हो चुका है कि क्या भारत बायोटेक के टीके बच्चों के लिए ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें