जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव निरथन, सोनीपत हरियाणा निवासी अंकित दहिया(20) के रूप में हुई है। उसके पास से 695 पौव्वे और ऑल्टो कार बरामद हुई है।
दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने कार पर पुलिस का स्टीकर लगाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब और अल्टो कार बरामद की है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह शराब को सोनीपत हरियाणा से खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव निरथन, सोनीपत हरियाणा निवासी अंकित दहिया(20) के रूप में हुई है। उसके पास से 695 पौव्वे और ऑल्टो कार बरामद हुई है। जिला की स्पेशल स्टाफ को हैदरपुर इलाके में अवैध शराब की खेप के आने की जानकारी मिली।
पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक ऑल्टो कार को रोका। जिसके अगले और पिछले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। लेकिन कार की पिछली सीट पर कार्टून रखा हुआ देखकर पुलिस को शक हुआ। तलाशी में उसमें अवैध शराब मिला। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अंकित ने पुलिस को बताया कि वह 12 तक पढ़ा है। स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद वह शराब तस्करों के संपर्क में आ गया। उसने 40 हजार रुपये में एक पुरानी ऑल्टो कार खरीदी और सोनीपत के शराब डीलरों से शराब खरीदकर उसे दिल्ली में ऊंचे दाम में बेचने लगा। पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने कार को शीशे पर पुलिस को स्टीकर लगा लिया था। दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।