फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान की गति हुई धीमी, पोर्टल से पंजीकरण में आई बाधा

Wed, 03 Mar 2021 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में बाधाएं आ रही हैं। कोविन पोर्टल के माध्यम से टीके के लिए पंजीकरण कराने वाले कई लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। इससे टीकाकरण अभियान की गति भी धीमी पड़ गई। 

विज्ञापन


कुछ लोगों ने अपने बच्चों या किसी तरह से ऑनलाइन पंजीकरण कराया था उनका डाटा टीके के बाद अपलोड नहीं हो सका। नोएडा के एक बुजुर्ग ने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ टीका लगवाने के लिए गए थे लेकिन आरोग्य सेतु के माध्यम से पंजीकरण नहीं हो सका क्योंकि वह एप उनके फोन पर खुला ही नहीं।

ओपी जिंदल के अनुसार, जब दोपहर तक आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण का विकल्प नहीं दिखा तो अस्पताल जाना पड़ा। एक अन्य नागरिक ने कहा कि कोविन पोर्टल पर ओटीपी डालने के बाद वह हैंग हो रहा था। इसलिए प्रक्रिया पूरी ही नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


 उधर, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि कई लोगों ने ऑनलाइन फार्म ठीक से नहीं भरा था इसलिए प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बाद में यहां के कर्मचारियों ने पंजीकरण किया और कई लोगों को बाद में आने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें