सगाई टूटने पर युवक ने युवती पर हमला कर दिया। युवक के पास से मिले सुसाइट नोट में ऐसी बात लिखी थी, जिसने भी पढ़ा वही हैरान रह गया।
घटना नई दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की है। बताया जा रहा है कि सगाई टूटने से नाराज एक युवक ने शनिवार रात घर में घुसकर युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवती की चीख सुनकर आए परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में घायल युवती की हालत नाजुक है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जखीरा मोती नगर निवासी लक्की (24) के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
इसमें उसने युवती के साथ खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सुल्तानपुरी स्थित सी ब्लॉक में रेनू परिवार के साथ रहती है।