उन्होंने कहा कि 2016 में पीआरवी का रिस्पांस टाइम 23 मिनट था जो कि बाद में घटकर 14 मिनट हो गया है। अब रिस्पांस टाइम को घटाकर 10 मिनट करने की कोशिश की जा रही है।
इसके लिए पुलिसकर्मियों को दो माह का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को बिसरख में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी प्रशांत कुमार, आइजी राम कुमार, एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर डॉ. अजय पाल, एसपी देहात विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अरुण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
डीजीपी ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय इमरजेंसी सिस्टम पर काम किया जा रहा है। पांच महीने में यह तैयार हो जाएगा। जैसे अमेरिका में 911 नंबर है, उसी तरह पूरे देश में 112 नंबर लागू किया जाएगा। देश में कहीं से भी 112 नंबर मिलाने पर पुलिस पीड़ित तक पहुंच जाएगी।