फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बेचता था चोरी की कार, पुलिस ने जयपुर से दबोचा

Fri, 20 Sep 2019 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंकित अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यदि आप कोई बाइक या कार खरीदने के लिए ओएलएक्स जैसे ऐप की मदद लेते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि ओएलएक्स पर सस्ते के चक्कर में आप चोरी की कार या बाइक खरीद लें। 

विज्ञापन


जी हां पूर्वी जिला पुलिस के एएटीएस व गाजीपुर थाने की संयुक्त टीम ने एक ऐसे ही बदमाश को गिरफ्तार किया है जो चोरी की लग्जरी कारों को सस्ते दाम में लोगों को बेच देता था। कार की डिलीवरी देने से पूर्व आरोपी कार के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर की फोटो कॉपी दे देता था। 

ओरिजनल पेपर बाद में देने की बात की जाती थी। पीड़ित को जब ठगी का पता चलता था तब तक आरोपी अपना मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अब तक 12 से अधिक लग्जरी कारों को लोगों को बेच चुका है। पुलिस टीम ने जयपुर में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित प्रुथी उर्फ अंकित अरोड़ा (29) के रूप में हुई है। आठ जुलाई 2019 को पूर्वी दिल्ली निवासी रवि सक्सेना ने गाजीपुर थाने में शिकायत दी थी। रवि ने पुलिस को बताया कि ओएलएक्स पर उन्होंने एक कार का विज्ञापन देखा था। मॉडल और कार की स्थिति के हिसाब से कार कम दाम में थी। 

रवि ने कार के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने कार के कागजात की फोटो कॉपी भेज दी। सौदा होने पर 1.70 लाख रुपये देकर रवि ने कार ले ली। बार-बार मांगने पर भी आरोपी ने कार के असली कागजात नहीं दिए। रवि ने ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जाकर कार की पड़ताल की तो उसके होश उड़ गए। कार चोरी की थी। नंबर भी किसी दूसरी कार का था। आरोपी का फोन नंबर बंद आने पर रवि पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें